फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत

Tue, 07 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के सभागार में सोमवार को नगरपालिका बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सदस्यों ने नगर के विकास के लिए 25 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृत किया। वहीं नगरपालिका में सौंदर्यीकरण पर पूरा जोर देने पर भी विचार किया गया। बोर्ड की बैठक में उपस्थित सभासदों ने नगर की सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष कार्य करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


नगर में विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ के बजट को स्वीकृति मिली। जिससे सड़क, नाली, बिजली, प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाएगी। वर्ष 2015-16 में नगर में होने वाले अन्य कार्यों पर 32 करोड़ 64 लाख रुपये व्यय होने की संभावना जताई गई। वहीं इस दौरान नगर पालिका को विभिन्न मदों से 41 करोड़ 15 लाख 15 हजार रुपये आय होने की संभावना जताई गई।

इस प्रकार बोर्ड की बैठक में आठ करोड़ 51 लाख 15 हजार रुपये के लाभ का बजट पेश किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने कहा कि उन्होंने नगर की जनता से जो वादा किया है। उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। यह जो बजट पास हुआ है, उससे लगभग जनता से किए सभी वादे पूरे हो जाएंगे। नगर को एक ऐसा आदर्श नगर बनाया जाएगा कि लोग इसका उदाहरण देंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश, लालबहादुर यादव, राधेश्याम पटेल, अशोक कुमार गुप्ता, सभासद, आनंद देव उपाध्याय, मनोज यादव, मुखराम निषाद, साहना बानो, महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें