भाजपा 35वां स्थापना दिवस सोमवार को नगर के मुकेरीगंज स्थित आरके गेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया गया।
जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने पार्टी कहा कि भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी।
डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जी के पदचिह्नों पर चलने वाली यह पार्टी एकात्म मानववाद के सिद्धांत को मानती है और समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कार्य करने के लिए प्रयत्नशील रहती है।
संचालन जिला महामंत्री ऋषिकांत राय ने किया। देवेंद्र सिंह, रमाकांत मिश्रा, श्रीकृष्ण पाल, श्रीमती माला द्विवेदी, श्रीकृष्ण तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, शिवनाथ सिंह, जयनाथ सिंह, रामपाल सिंह, विजय प्रकाश सिंह, सचिदानंद सिंह, सौरभ सिंह, अखिलेश सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया।
रीता श्रीवास्तव महेश्वरीकांत पांडेय, दुर्ग विजय यादव, विक्रम पटेल, धनश्याम पटेल, प्रशांत सिंह मौजूद थे।