फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कागजात नहीं मिलने से ठप हुई नियुक्ति घोटाले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों की कथित फर्जी नियुक्ति की जांच की एसआईटी जांच अभिलेखों के अभाव में ठप पड़ गई है। तीन महीने पहले सूचना मांगने के बावजूद संबंधित विभाग अब तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल में कुल 806 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 97 वित्त पोषित, 26 राजकीय, 683 वित्त विहीन व 37 संस्कृत विद्यालय शामिल हैं। एसआईटी ने पहले संस्कृत विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति पत्रावली तलब की थी, लेकिन सिर्फ 46 लोगों की ही फाइलें मिल सकी हैं। उनकी जांच भी अधर में है। इसके बाद एसआईटी ने आजमगढ़ मंडल के 189 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों आजमगढ़ में 97 और बलिया में 92 के सभी शिक्षकों-कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़े मूल अभिलेख संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से मांगे थे। ये दस्तावेज अब तक नहीं भेजे गए हैं। ऐसे में एसआईटी के लिए बिना मूल नियुक्ति पत्र, सेवा पुस्तिका, शैक्षिक प्रमाण-पत्र और चयन प्रक्रिया के अभिलेखों के जांच आगे बढ़ाना असंभव है। अभिलेख न मिलने से कई संदिग्ध नियुक्तियों पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन बिना दस्तावेज के कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही। फिलहाल एसआईटी की जांच पूरी तरह अभिलेखों के इंतजार में अटकी हुई है। माना जा रहा है कि दस्तावेज मिलते ही बड़े पैमाने पर कार्रवाई हो सकती है।
एसआईटी की ओर से शिक्षकों के अभिलेख मांगे गए हैं। अब तक 46 शिक्षकों के अभिलेख भेजे गए हैं। बाकी के शिक्षकों के अभिलेख मांगे गए हैं। इधर बीच सभी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जैसे ही विद्यालयों की ओर से अभिलेख आएगा एसआईटी को भेज दिया जाएगा।- उपेंद्र कुमार, डीआईओएस आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें