फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोवर्स-रेंजर्स शिविर के चौथे दिन कुलपति ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के प्रथम रोवर्स-रेंजर्स प्रवेश जांच शिविर के चौथे दिन प्रशिक्षणार्थियों ने पायनियरिंग की कला का प्रदर्शन करते हुए तंबू और पुल बनाए। शिविरार्थियों ने रचनात्मक कौशल का परिचय देते हुए बिना बर्तन के स्वादिष्ट भोजन भी तैयार किया। इसकी सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

शिविर के उत्साहवर्धन के लिए कुलपति प्रो. संजीव कुमार स्वयं पहुंचे और विभिन्न टोलियों द्वारा बनाए गए तंबू, पुल एवं अन्य पायनियरिंग कार्यों का निरीक्षण किया। कुलपति ने स्काउटिंग एवं पायनियरिंग से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका छात्रों ने संतोषजनक उत्तर दिया। रोवर्स/रेंजर्स समन्वयक डॉ. शफीउज्जमां ने शिविर की प्रक्रियाओं और गतिविधियों की जानकारी कुलपति को दी। कुलपति ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सुझाव दिए।
शिविर में तैयार किए गए भोजन का निरीक्षण और स्वाद परीक्षण परम परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद मौर्या ने किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कुलपति के सचिव भूपेंद्र पांडेय, सहायक सचिव विपिन कुमार शर्मा, पन्नेलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें