नेहरू हाल सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बेसिक शिक्षा में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत तीसरे चरण में 6696 पदों के सापेक्ष जिले के 110 नवनियुक्त अध्यापकों में नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में, स्कूल मैनेजमेंट, अपने साथियों एवं जनता के बीच आपके व्यवहार का बहुत असर पड़ता है। आप सभी अपने आचरण के द्वारा एक आदर्श समाज का निर्माण करें। कहा कि अपनी मेहनत एवं लगन से प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाएं। आप सभी के प्रयासों से प्राइमरी स्कूल भी प्राइवेट स्कूल के बराबर खड़ा हो सकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।