आजमगढ़। कृषि विभाग ने नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (एनएमएएम) समेत विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि किसान 16 जुलाई से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र, बैच ड्रायर, पंपिंग मशीन, मिलेट पर्लर, दाल मिल, स्प्रेयर, बखारी सहित अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन विकास खंडवार ऑनलाइन किए जाएंगे, जबकि एग्रीगेटर और शुगरकेन हार्वेस्टर के लिए आवेदन राज्य स्तर पर स्वीकार किए जाएंगे। किसान विभागीय पोर्टल के ''किसान कॉर्नर'' में उपलब्ध ''यंत्र बुकिंग प्रारंभ'' लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय, सिधारी से संपर्क कर सकते हैं।