फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी की सालगिरह के जश्न के दौरान हुए हादसे में घायल एक और युवक ने तोड़ा दम, अबतक चार की मौत

Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के इसरपार गांव में 20 जून की रात शादी की सालगिरह पार्टी के दौरान जश्न मना रहे लोगों को पिकअप ने रौंद दिया था। हादसे में तीन की मौत हो गई थी। घटना में घायल एक युवक ने रविवार देर शाम दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
अस्पताल से युवक का शव गांव लाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के इसरपार गांव में 20 जून की रात शादी की सालगिरह पार्टी के दौरान जश्न मना रहे लोगों को पिकअप ने रौंद दिया था। हादसे में तीन की मौत हो गई थी तो वहीं चार अन्य घायल हो गए थे। चार घायलों में शामिल एक और युवक की रविवार की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है।  

विज्ञापन


तहबरपुर थाना इलाके के इसरपार खास गांव निवासी रामसमुझ (55) पुत्र पलटन के घर 20 जून की रात पुत्र पिंटू के शादी की सालगिरह पर कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें गांव के लोग भी शामिल थे। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। रात लगभग 11 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदते हुए निकल गई।

हादसे में रामसमुझ के अलावा हरिराम (55) पुत्र मिट्ठन, अंगद (22) पुत्र हरिराम, अर्जुन (18) पुत्र शंकर, वंदना (15) पुत्री अच्छेलाल, चांदनी (16) व भूमि 8 पुत्री संजय घायल हो गए थे। घटना से गांव में कोहराम मच गया था। आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरिराम, अंगद और रामसमुझ को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अर्जुन, वंदना और भूमि को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। बाद में अर्जुन की हालत गंभीर होने के कारण प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार देर शाम साढ़े आठ बजे उसने भी दम तोड़ दिया। अर्जुन के छह भाई और एक बहन बताए गए हैं। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें