फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आश्रय स्थल का बुरा हाल, भूख से तड़कर दो गोवंश की मौत, कुत्ते-सियार नोंच रहे शव

Sat, 29 May 2021 12:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के अस्थाई पशु आश्रय स्थल पारनकुंडा में चार और पशु चारा की कमी से तड़प रहे हैं। मवेशियों का बुरा हाल हो रखा है। अधिकारी इस मामले पर मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
पशु आश्रय स्थल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में अस्थाई पशु आश्रय स्थल पारनकुंडा में भूख से तड़प कर दो गोवंश की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य गोवंश भूख से तड़प रहे है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मृत हुए गोवंश को दफन तक नहीं कराया गया है और उनके शवों को कुत्ते व सियार आदि नोंच रहे हैं। दुर्व्यवस्थाओं का अंबार लागा हुआ है और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। 

विज्ञापन


आवारा व छुट्टा मवेशियों के देखरेख का जिम्मा सरकार ने उठाया हुआ है। इसके लिए जगह-जगह स्थाई अथवा अस्थाई पशु आश्रय स्थलों की स्थापना करवाई गई है। लेकिन देख-रेख के आभाव में यहां रखे गए मवेशियों का बुरा हाल है। अस्थाई पशु आश्रय स्थल पारनकुंडा का तो सर्वाधिक बुरा हाल है। यहां रखे गए दो मवेशियों की मौत हो चुकी है और उनके शव कुत्ते व सियार आदि जानवर नोंच कर खा रहे हैं।

चारे का आभाव है, जिसके चलते दोनों मवेशियों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं चार अन्य मवेशी भूख से तरफ रहे हैं और वहां तैनात सफाई कर्मचारी उनके लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बरसात के चलते यह अस्थाई आश्रय स्थल पूरी तरह से कीचड़ से सना हुआ है और इसी किचड़ में मवेशी खड़े रहने को मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तैनात सफाई कर्मियों का कहना है कि तीन चार दिनों से चारे का आभाव है और अब तक चारा उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके चलते वे मवेशियों को इधर-उधर टहला कर घास-पूस खिला कर ही रखने को मजबूर है। मवेशियों के मौत की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और चारे केआभाव के बाबत भी बता दिया गया है। इसके बाद भी कोई कवायद अब तक नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें