मेंहनगर। तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय के सामने हटवा आइमा गांव के सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने काम रोकने और गांव के मनबढ़ किस्म के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हटवा आइमा के प्रधान प्रेमचंद मौर्य के साथ सैकड़ों मनरेगा मजदूर बृहस्पतिवार को एसडीएम मेंहनगर से मिलकर गांव के ही मनबढ़ किस्म के लोगों पर अमृत सरोवर खोदने से मना करने और मजदूरों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। मनरेगा मजदूरों ने एसडीएम से इस मामले में मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई की मांगी। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मेंहनगर रामानुज शुक्ला ने संयुक्त रूप से बीडीओ मेंहनगर श्वेतांक सिंह और एसएचओ मेंहनगर संजय सिंह को जांच कर मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।