फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज/बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र के नरेहथा गांव निवासी एक युवक की बीते चार अक्टूबर को छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के ही मनबढ़ युवकों ने राजकीय मेडिकल काॅलेज के तीसरे तल पर ले जाकर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसकी इलाज की दौरान बुधवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर रख कर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ ही दो गाड़ी पीएसी भी पहुंच गई। एसडीएम के आश्वासन पर लगभग एक घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नरेहथा गांव निवासी सुमित (22) बीते चार अक्टूबर को अपनी बहन को लेकर राजकीय मेडिकल काॅलेज चक्रपानपुर दवा दिलाने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ युवक उसकी बहन के साथ छेड़खानी की। जिसका सुमित ने विरोध किया। इसके बाद सुमित मेडिकल कालेज पहुंचा तो मनबढ़ युवक भी वहीं पहुंच गए। इसके बाद तीन मनबढ़ युवक उसे जबरन लेकर मेडिकल कालेज के तीसरे तल पर पहुंच गए। जहां सुमित की जम कर पिटाई की गई। इतना ही नहीं उसका सिर भी कई बार दीवाल से लड़ा दिया गया। इस बीच कई लोग मौके पर पहुंच गए। बीच बचाव कर सुमित को मनबढ़ों से छुड़वाया। मामला स्थानीय चौकी पर पहुंचा तो ग्राम प्रधान नरेहथा भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने हस्तक्षेप कर चौकी पर समझौता करा दिया। इसके बाद सुमित घर पहुंचा तो उसे खून की उल्टी होने लगी। जिस पर परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से रेफर किए जाने पर सिधारी स्थित प्राइवेट अस्पताल लाकर भर्ती कराए। बुधवार को वहां से भी रेफर किए जाने पर उसे पुन: जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां देर रात साढ़े दस बजे सुमित की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। मृतक के एक भाई व एक बहन बताए गए है।
000000000
छेड़खानी के विरोध पर युवक को मारपीट कर घायल किया गया था। तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी, आजमगढ़।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें