फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज़मगढ़ : अम्बारी प्रधान पद  के प्रत्याशी मिला कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप

Sun, 02 May 2021 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

आज़मगढ़ के पवई की कृषक इंटर काॅलेज पर चल रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में अम्बारी प्रधान पद  के प्रत्याशी अमित जायसवाल के कोरोना पॉजीटिव की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में कक्ष संख्या 26 के टेबल नंबर एक को सैनिटाइज कराया गया।

विज्ञापन


पवई विकास खंड के पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य कृषक इंटर काॅलेज में चल रहा था। सभी प्रत्याशी और अभिकर्ता मतगणना कराने में मशगूल थे। शोसल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ हुए थे। तभी दो बजे अचानक कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित हुई कि अंबारी के प्रधान पद के प्रत्याशी एवं मतगणना एजेंट अमित जायसवाल कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। वह तत्काल मतगणना कक्ष 26 टेबल नंबर एक को छोड़ कर घर चले गए। जैसे ही इसका एनाउंसमेंट हुआ वहां मौजूद हर कोई सकते में आ गया। लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। हालांकि सूचना के बाद अमित जायसवाल तत्काल इस बात की जानकारी होने पर वहां से निकल गए। पवई आरओ कुंवर विकास सिंह ने बताया 26 नंबर कक्ष के टेबल नंबर एक में कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर तत्काल सैनिटाइज कराया गया। वर्तमान में मतगणना का कार्य जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें