फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया को हरा आजमगढ़ के अमरजीत रहे औव्वल

विज्ञापन
निजामाबाद के राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते पहलवान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
निजामाबाद। स्थानीय कस्बा स्थित राहुल पूर्व माध्यमिक विदस्यालय में सोमवार को कुशती दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों के साथ ही गैर जनपद के पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बलिया को हरा कर जिले के अमरजीत यादव अव्वल रहे।
विज्ञापन

कुश्ती दंगल का उद्घाटन पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने पहलवानों का हाथ मिला कर व फीता काट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतयिोगिताओं से ग्रामीणांचल के प्रतिभाओं को आगे बढने का मौका मिलता है। उन्होंने आयोजकों को इसके लिए बधाई भी दिया। प्रतियोगिता में आठ जिले के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आजमगढ़ के अलावा वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, बलिया, देवरिया के पहलवान शामिल रहे। प्रतियोगिता के अंत में आजमगढ़ के अमरजीत को विजेता घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मिर्जापुर बलवंत यादव ने उन्हें साफा पहना कर पुरस्कृत किया। दंगल का संचालन अवधेश यादव पहलवान ने किया। रेफरी की भूमिका राजबहादुर यादव पहलवान ने निभायी। इस अवसर पर डॉ. दिलराम यादव, विश्वास यादव, डॉ. शैलेंद्र नाथ यादव, मदनलाल, अमरजीत, श्याम बिहारी यादव, इंदल यादव, चंद्रेश, फुल्लूर पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें