फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मान्यता में गड़बड़ी के आरोप, पांच विद्यालयों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच निजी विद्यालयों पर फर्जी तरीके से मान्यता प्राप्त करने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जांच के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि इन विद्यालयों ने मान्यता प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता की है या नहीं।
जिन विद्यालयों पर आरोप लगे हैं, उनमें अंबेडकर किसान प्रा. वि. रोशनपुर मेंहनगर, स्वामी विवेकानंद प्रा. वि. और जूनियर हाईस्कूल हैदराबाद हरैया, राम कुंवर सिंह पब्लिक स्कूल मेंहनगर, मां जानकी चिल्ड्रेन एकेडमी कोयलसा और किसान शिक्षा निकेतन ठेकमा शामिल हैं।
इन विद्यालयों के खिलाफ बीएसए के यहां शिकायत पड़ी थी कि इन्होंने गलत दस्तावेज या प्रक्रिया के माध्यम से मान्यता प्राप्त की है। बीएसए ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है। जांच के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो इन विद्यालयों की मान्यता रद्द की जा सकती है और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी संभव है। फिलहाल, जांच पूरी होने तक सभी की निगाहें डीएम कार्यालय और शिक्षा विभाग की रिपोर्ट पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें