फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीमांकन के दौरान पोखरी में डूबने लगा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील निजामाबाद के खुदवास्ता उर्फ सरायमीर गांव में गाटा संख्या 636/1, रकबा 0.50 हेक्टेयर की भूमि पर चल रहे सीमांकन कार्य के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पोखरी में डूबने लगा। डूबते युवक को देखकर मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मी घबराकर भाग खड़े हुए। बाद में गांव के एक युवक ने साहस दिखाते हुए पोखरी में छलांग लगाकर डूबते व्यक्ति को बाहर निकाला।
विज्ञापन

बता दें कि धारा 24 के तहत अय्यूब अहमद पुत्र शाह मुहम्मद निवासी खंडवारी ने एसडीएम निजामाबाद न्यायालय में सीमांकन संबंधी वाद दाखिल किया था। इस पर सुनवाई करते हुए 3 जून 2025 को एसडीएम निजामाबाद ने सीमांकन का आदेश जारी किया था।
इस आदेश के अनुपालन के लिए नायब तहसीलदार संजय राय, राजस्व निरीक्षक अमित सिंह, लेखपाल दीपक मद्धेशिया, हरेंद्र राम, विक्रांत सिंह, प्रवेश सरोज और अन्य अधिकारियों में राधेश्याम की टीम गठित की गई। टीम को निर्देश था कि सात दिनों के भीतर सीमांकन कार्य पूर्ण कर उप जिलाधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस कार्यवाही के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सरायमीर थानाध्यक्ष को पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया था। लोगों की मानें तो जब सीमांकन के दौरान पत्थर नसब किया जा रहा था, तभी एक व्यक्ति जो सिकड़ को लेकर मापी में सहयोग कर रहा था। पोखरी में घुसते ही डूबने लगा। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार सहित पुलिसकर्मी घबरा गए और मौके से हट गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से व्यक्ति को पोखरी से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें