फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम व डीजीपी को पत्र भेजकर डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। यूपी 112 पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक व्यक्ति ने सीएम व डीजीपी को पत्र भेज कर डॉयल 112 के पुलिस कर्मियों पर प्रताड़ित करने और पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में अहरौला थाना के गढ़वा गांव निवासी 55 वर्षीय जीत नारायण ने बताया कि 17 जून को वह अपने खेत में मेड़बंदी कर रहा था। इसी दौरान गांव की एक महिला मेड़ से गुजरी और फिसल कर गिर गई। गिरने के बाद महिला ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इसका उसने विरोध किया तो उस महिला ने अपशब्द कहे। एक घंटे के बाद महिला डायल 112 के पुलिस कर्मियों को लेकर पहुंची। पुलिस वालों ने कहा कि तुमने महिला से मारपीट क्यों किया है, जबकि मारपीट हुई ही नहीं है। महिला फिसल कर गिर गई थी लेकिन पुलिस वालों ने एक न सुनी और लाठी से आठ-दस लाठी मार दिया और पांच हजार रुपये की मांग करने लगे। पुलिस की ये हरकत देख ग्रामीण जब भाग कर मौके की तरफ आने लगे तो पुलिस वाले महिला को गाड़ी में बैठा कर भाग खड़े हुए। जीतराम ने घटना के बाबत 112 पर काल कर शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को जीतराम ने सीएम व डीजीपी को पत्र भेज कर डॉयल 112 कर्मियों की शिकायत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें