21 नवंबर से बंगलूरू में दो दिवसीय ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें योगासन में जिले की सगी बहने रागेश्वरी गोंड व तेजस्विनी गोंड का चयन हुआ हैं।
विज्ञापन
दोनों बहनें महाराजा सुहेलदेव विवि की तरफ से योगासन खेल में प्रतिभाग करेंगी। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में प्रतिभाग करने के लिए एमएसडीयू में हुए चयन प्रतियोगिता में 30 महाविद्यालयों के छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
इसमें शिब्ली पीजी काॅलेज की छात्रा रागेश्वरी गोंड व श्री जगदीश नरायन महेंद्र प्रसाद महाविद्यालय रघुपुर की छात्रा तेजस्वनी गोंड का चयन किया गया। इससे छात्रों में हर्ष व्याप्त है।