फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना आजाद का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत : प्रो. अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मंगलवार को शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से शिब्ली नेशनल कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस दाैरान मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का जीवन देश की स्वतंत्रता और शिक्षा दोनों के प्रति समर्पित था।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने कहा कि मौलाना आजाद का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जरार अहमद ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद एक बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. अफजाल अहमद ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. मोहम्मद उजैर ने किया। इस दाैरान प्रो. आसिफ कमाल, डॉ. अखिलेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. शाहीन बानो, डॉ. सीमा सादिक, डॉ. संदीप कुमार यादव, डॉ. मोहम्मद आलम, डॉ. जफर आलम उपस्थित रहे।
उधर शिब्ली नेशनल कॉलेज के ही अरबी विभाग में अल्लामा फराही की पुण्यतिथि और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन छात्र मोहम्मद फैज ने किया। अध्यक्षता इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. अलाउद्दीन ख़ान ने की। उन्होंने फराही और अबुल कलाम आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. शफीउज्जमां, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, प्रो. मुहीउद्दीन आजाद इस्लाही विभागाध्यक्ष अरबी विभाग, डॉ. मोहम्मद राफे, उर्दू विभाग ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान मोहम्मद मदस्सर, प्रो. एसजेड अली (जिम्मी), प्रो. कलीम अहमद , डॉ. शाइस्ता कमाल, डॉ. मारिया, डॉ. तबरेज आलम उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें