राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजमगढ़ में सपा की पिछली सरकार ने मुबारकपुर में बुनकरों के लिए विपणन केंद्र खुलवाया था और तमाम सहूलियतें दी थी। लेकिन भाजपा सरकार ने यह सब कुछ नहीं किया। बिजली का रेट बढ़ा दिया। महंगाई ने बिस्किट का पैकेट छोटा कर दिया है। एक दिन ऐसा भी आएगा, जब यह एक बिस्किट का पैकेट मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जब नेता जी ने यहां चीनी मिल का उद्घाटन किया था, तब यहां की गन्ना की जोत बढ़ गई थी। हवाई अड्डा सपा की पिछली सरकार ने बनाया था। लेकिन छह साल से इसका कोई विकास भाजपा सरकार नहीं कर पाई है। यह इसलिए नहीं किया जा रहा क्योंकि यहां पर अखिलेश यादव का हवाई जहाज न उतर पाए।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का रविवार को बैठौली में लक्ष्मण यादव के यहां शादी समारोह में आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में अफरातफरी जैसी स्थिति हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि पूर्व सीएम ने यहां मीडिया से दूरी बनाई और कुछ देर रुकने के बाद सठियांव रवाना हो गए।अखिलेश यादव जमुड़ी भी गए। वहां पूर्व विधायक मोबिन के घर पहुंचकर उनकी सेहत का हाल जाना। इसके बाद सुराई में सपा विधायक अखिलेश यादव के घर पहुंचे।
आजमगढ़ में हवाई अड्डे के मुद्दे पर सपा सुप्रीमो ने कहा कि यहां का हवाई अड्डा सपा की पिछली सरकार ने बना दिया था। लेकिन छह साल से इसका कोई विकास बीजेपी की सरकार नहीं कर पाई। यह इसलिए नहीं किया जा रहा क्योंकि यहां पर अखिलेश यादव का हवाई जहाज न उतर पाए इसके लिए हवाई अड्डे का विकास रोका जा रहा है।