समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पांच मार्च को जिले में आएंगे। वे छह स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।
अखिलेश यादव सबसे पहले किसान बालिका इंटर कालेज रानीपुर के परिसर में 11 बजे से हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे जहां अतरौलिया और फूलपुर प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के बीर अब्दुल हमीद इंटर कालेज में दोपहर 12 बजे सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। 12.45 बजे गोपालपुर विधानसभा के भगत पुर स्थित बघैला ग्राउंड पर गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करेंगे। 1.30 बजे मदेसिया जमालपुर गांव में निजामाबाद, 2.15 बजे बैठौली मैदान में आजमगढ़, मुबारकपुर और मेंहनगर विधानसभा की जनसभा को संबोधित करेंगे। तीन बजे त्रिवेणी पीजी कालेज परिसर में दीदारगंज और लालगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। संवाद