फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदेश का आल इंडिया वेटलिफ्टिंग गेम्स में चयन

विज्ञापन
अहरौला के भोगईचा गांव के सुदेश पांडे का ऑल इंडिया वेटलिफ्टिंग गेम्स में चयन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
क्षेत्र के भोगइचा गांव के निवासी सुदेश पांडेय (21) पुत्र कमलेश पांडेय का चयन 8 मार्च से 12 मार्च तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले आल इंडिया वेटलिफ्टिंग यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सुदेश पांडेय राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में एमए के प्रथम वर्ष के छात्र हैं और लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कोच अरविंद सिंह कुशवाहा की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। सुदेश वेटलिफ्टिंग में कई बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। ऑल इंडिया वेटलिफ्टिंग गेम्स में चयन होने के बाद सुदेश के पिता कमलेश पांडेय और उनके परिवार में खुशी है। इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें