आजमगढ़। दो दिनों की राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर पारा तेजी से लुढ़का है। जिसके चलते गलन बढ़ जाने से लोग परेशान हो उठे है। दिन में खीली धूप के बाद शाम होते ही सर्द हवाएं चलने लगी, जिसके चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की है।
दिसंबर माह की शुरूआत के साथ ही पारा लुढ़कना शुरू कर दिया था। 21 व 22 दिसंबर को जिले में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद पार चढ़ने लगा। 23 को तापमान 22/9 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 को 23/9 डिग्री पर रहा। इन दोनों दिनों में लोगों ने ठंड से राहत महसूस किया। दो दिन के राहत के बाद पार एक बार फिर तेजी से लुढ़का है और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धुप निकली हुई थी लेकिन शाम होते ही सर्द हवाएं चलने लगी। जिसके चलते गलन बढ़ गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।