फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मकान तोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद नायब तहसीलदार पहुंचे गांव

Wed, 06 Nov 2024 10:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के अहरौला में निर्माणाधीन मकान तोड़ने का वीडियो वायरल हुआ और मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच टीम गांव में पहुंची। मौके पर जांच करके सीमांकन किया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची जांच टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला में बीते 29 अक्तूबर को धनेश पांडेय गांव में शटरिंग किये गये निर्माणाधीन मकान को कुछ लोगों द्वारा तोड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पीड़ित सलीम के तहरीर पर प्रधानपति सहित 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। वायरल वीडियो का समाचार प्रसारित होने के बाद एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार बूढनपुर अरुण कुमार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक सहित पांच सदस्यीय टीम गांव में पहुंची। टीम के द्वारा गांव के दो दिशाओं से सीमांकन किया गया लेकिन, विवादित निर्माणाधीन मकान सही पाया गया।

विज्ञापन





निर्माणधीन घर से घूर गड्ढा आठ कड़ी से ज्यादा अंतराल पर पाया गया। वहीं अनसूचित बस्ती के लोग रास्ते की मांग पर अड़े रहे। इस मामले को अमर उजाला ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। बताते चलें धनेश पांडेय गांव में महीनों से अनुसूचित बस्ती के लोग रास्ते को लेकर आंदोलित थे। उनका आरोप था कि रास्ते की जमीन पर गांव के सलीम मकान बनवा रहे हैं और मकान को रास्ते में बनाने के बाद भी बरजा भी निकाल दिए हैं। जिससे आक्रोशित कुछ लोगों ने मकान को तोड़ दिया। तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को बूढ़नपुर के नायब तहसीलदार अरूण कुमार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राजाराम, भू निरीक्षक प्रदीप कुमार, वागीश कुमार, अरविंद, कुन्नूर के द्वारा गांव के अगल-अलग सीमाओं में लगायें गये पत्थर से सीमांकन किया। मौके पर घूर गढ्ढा कब्जे की शिकायत करने वाले प्रधान पति श्याम सलोने मौके पर मौजूद रहे। वही विवादित रास्ते को लेकर अनुसूचित बस्ती के लालचंद्र व विनोद के द्वारा दिवानी की गयी है। 
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया की राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर घूर गढ्ढे का सीमांकन किया है।

इसमें अनुसूचित बस्ती के लोग दीवानी दाखिल कर रखी है। फिलहाल सलीम के मकान के सामने से जाने वाला रास्ता दीवानी के निर्णय तक वैसे ही चलता रहेगा। इसे लेकर दोनों पक्षों को चेतावनी दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें