फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूमि विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, पांच हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव में चार दिन पहले भूमि विवाद में पटीदारों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव निवासी संतराम पांडेय का पट्टीदार से जमीन का विवाद था। आरोप कि एक नवंबर की रात करीब आठ बजे संतराम पांडेय के पुत्र से उनके पटीदार की कहासुनी हो गई। इसी बात को पटीदार ने उनके घर में घुसकर उन्हें, भतीजे अवध बिहारी पांडेय और भतीजी मनीषा पांडेय को पीटकर घायल कर दिया।लाइसेंसी बंदूक लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घायल संतराम की भतीजी और भतीजे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुग्रीव, अंगद, हनुमान, अनिल और रामभुवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि कुशमहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। मारपीट में घायल एक महिला समेत दो लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर मामले में 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें