फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय खुलने के बाद ‘मां’ रखेगी एमडीएम पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील पर अब बच्चों की ‘मां’ नजर रखेंगी। वह भोजन की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई, परोसने के तरीके का ध्यान देंगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत मां के नाम छह सदस्यीय महिला समूह का गठन होगा। यह समूह उन महिलाओं का होगा, जिनके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। संगठन हर दिन भोजन पर नजर रखेगा। इससे एमडीएम में हो रही हेराफेरी पर रोक भी लगेेगी।
विज्ञापन

जिले में 2702 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1720 प्राथमिक, 528 उच्च प्राथमिक तथा 454 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को भोजन देने के लिए शासन की ओर बाकायदा मेन्यू तैयार किया गया है। हर दिन अलग-अलग भोजन बच्चों को दिया जाता है। जिसको लेकर सरकार बच्चों को परोसने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर काफी गंभीर है लेकिन आए दिन स्कूलों में मनमानी बरती जाती है। जिसको देखते हुए शासन के निर्देश पर विभाग ने मिड डे मील की निगरानी करने के लिए छह सदस्यीय महिलाओं का समूह गठन करने का फैसला किया है। विभाग ने इस समूह को मां नाम दिया है। मां अभियान में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को सदस्य बनाया जाएगा। विभाग के अधिकारी संबंधित गांवों की महिलाओं का चयन करेंगे। अधिकारियों का मानना है कि इससे एमडीएम में हो रही हेराफेरी पर रोक लगेगी और बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन मिलेगा। मां प्रतिदिन विद्यालय जाकर खाने को चखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें