फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में जीपीएस के बाद अब लगेंगे पैनिक बटन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बसों में सुरक्षित यात्रा के लिए लगाए गए जीपीएस डिवाइस के बाद अब पैनिक बटन लगाए जाने की योजना बना रहा है। इससे यात्रियों का सफर और सुरक्षित हो जाएगा। ये दोनों सिस्टम साधारण और एसी दोनों श्रेणियों की बसों में होंगे। जीपीएस से हर वक्त बसों पर नजर रहती है। अब पैनिक बटन से खासतौर से महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगी।
विज्ञापन

बसों की निगरानी के लिए शासन की ओर से जीपीएस यानी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम लगाया गया था। जिससे बसों की निगरानी की जा रही है। अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाने की भी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि प्रक्रिया लगभग पूरी है। बहुत जल्द ही इसपर कार्य भी शुरू हो जाएगा। एआरएम ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बस में पैनिक बटन लगाए जानी की योजना है। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में पिंक बस सेवा संचालित है, उनमें यह सुविधा दी जा चुकी है। पैनिक बटन डायल 100 से जुड़ा हुआ है। बटन दबाते ही यह फोन 100 डायल पुलिस के पास जाएगी। तत्काल पुलिस उसकी मदद के लिए मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण यह प्रक्रिया ठप हो गई थी। अब यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही यह सुविधा यहां की सभी बसों में मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें