फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एंबुलेंस से पहुंचने के बाद मरीज के लिए नाव बनी सहारा

विज्ञापन
अजगरा मगरवी गांव में एक महिला को नाव से इलाज के लिए ले जाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सरयू की बाढ़ के कारण संपर्क मार्ग टूट जाने से अजगरा मगरवी गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क संपर्क कटने के बाद मरीजों को अस्पताल ले जाने और वापस घर पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है। सोमवार को मरीज माधव का पूरा बस्ती की सीमा देवी और अचल नगर की अनीता यादव को आजमगढ़ से एंबुलेंस के माध्यम से बेलहिया ढाला तक लाया गया।
विज्ञापन

यहां संपर्क मार्ग टूटे होने के कारण आगे का सफर नाव से तय करना पड़ा। लोगों ने मरीजों को नाव पर बैठाकर उनके घर तक पहुंचाने में सहयोग किया। लोगों के लिए रात के समय अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन गया है। एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे मरीजों को पहले सड़क मार्ग से टूटे स्थान तक लाना और फिर नाव के जरिए घर या अस्पताल तक पहुंचाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें