फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रसोइयों को दिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा के कार्ड

विज्ञापन
अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का डेमो कार्ड देती पूर्व विधायक वंदन
विज्ञापन
अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वंदना सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्र, एसडीएम सगड़ी संजीव कुमार राय, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी और खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के डेमो कार्ड वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का प्रसारण किया गया। इस मौके पर पंकज चौधरी, अभिषेक राय, प्रतिमा माधुरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें