फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आज़मगढ़। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव में बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

हथिया गांव निवासी वीरेंद्र यादव उम्र 38 वर्ष दोपहर को किसी काम से घर आया था। इसी दौरान पत्नी प्रतिमा से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद वह बाजार चला गया, कुछ देर बाद घर वापस लौटा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्वजन आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होते देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। स्वजन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें