फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुबारकपुर में 34 करोड़ से बनेगी 12 एमएलडी की एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की तरह नपा मुबारकपुर और बिलरियागंज में भी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा। जल निगम को मुबारकपुर में जमीन मिल गई है। 12 एमएलडी की एसटीपी बनाने का डीपीआर भी तैयार हो चुका है। शासन से बजट की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका मुबारकपुर घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां के मुहल्लों से प्रतिदिन लाखों लीटर गंदा पानी निकलता है। कस्बा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था न होने से विभिन्न नालों के माध्यम से गंदा पानी तमसा नदी में गिर रहा है। इसके कारण तमसा का जल प्रदूषित हो रहा है। जुलाई 2023 में शासन की तरफ से निकायों में एसटीपी निर्माण के लिए सरकारी जमीन तलाशने का निर्देश आया था। प्रशासन की पहल से नगर पालिका मुबारकपुर में एसटीपी के लिए जमीन मिल गई है। इस जमीन पर जल निगम द्वारा 12 एमएलडी की एसटीपी बनाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने 34 करोड़ का डीपीआर तैयार कर किया है। शासन से बजट की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा
। इसमें एसटीपी के निर्माण के साथ ही कस्बा के सभी मुहल्लों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद सभी घरों के नालों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। वहीं, नगर पालिका बिलरियागंज में भी 12 एमएलडी की एसटीपी का निर्माण होना है। इसके लिए 100 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है, लेकिन जल निगम को वहां पर अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। इसके कारण डीपीआर तैयार करने का काम लटका हुआ है।
विज्ञापन

2011 की जनगणना के अनुसार जिस निकाय की आबादी 20 से अधिक है वहां पर जल निगम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनवाएगी। आजमगढ़ में एसटीपी बन चुकी है। नगर पालिका मुबारकपुर में 12 एमएलडी की एसटीपी बनेगी जबकि बिलरियागंज में 12 एमएलडी की एसटीपी के लिए अभी जमीन नहीं मिल पाई है। जमीन मिलने के बाद यहां का भी डीपीआर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

- जियाउल हक, अधिशासी अभियंता नगरीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें