फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर अधिवक्ता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी/फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी अधिवक्ता ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी पत्नी को इसका जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मुन्ना सिंह यादव (32) पुत्र नेमई यादव पेशे से अधिवक्ता थे। विवाद होने पर पत्नी ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। पति-पत्नी को डायर 112 पुलिस कोतवाली ले गई। जिसके बाद अधिवक्ता ने अंबारी से जहर खा लिया। परिजनों ने फूलपुर के एक निजी में भर्ती कराया। वहां से रेफर होने पर शाहगंज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
बड़े भाई हीरालाल यादव ने फूलपुर कोतवाली में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। अधिवक्ता मुन्ना सिंह यादव ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ मेरी पत्नी रेनू है।
विज्ञापन

अधिवक्ता की शादी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मिया करीमपुर में दलसिंगार यादव की पुत्री रेनू यादव से हुई थी। अभी 12 अक्तूबर को उसका दोंगा आया था। घटना के बाद मृतक की पत्नी रेनू यादव मायके वालों के साथ चली गई। मृतक तीन भाइयों में बीच का था। छोटा भाई बच्चूलाल यादव है। कोतवाली प्रभारी शशि चंद चौधरी ने बताया कि बड़े भाई हीरालाल यादव द्वारा तहरीर मिली है। पत्नी द्वारा प्रताड़ित करने के कारण जहर खाने का आरोप परिजन लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें