फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बकरी चुराने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। जिसने लगभग 80 हजार रुपये की 28 बकरियों को चुराया था। गिरफ्तार आरोपी फखरे आलम ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से बकरी और अन्य पशुओं चुराकर बेच देते थे। पुलिस ने चोरी की गई बकरियों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर ( कोहड़ौरा) निवासी हारून उर्फ नाटे उर्फ करिया व अरशद उर्फ बहुदा जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुरैश नगर निवासी व मो. आकिल उर्फ आकिब उर्फ शरीफ की मदद से बकरी व बकरा और कभी-कभी अन्य पशुओं की चोरी विभिन्न स्थानों से चोरी कर लाते हैं।
इसके बाद चोरी के सामान अपने हाते में छुपा देता था। जिन्हें बाद में हम लोग मिलकर आवश्यकता अनुसार गोश्त अथवा जिंदा बकरा बकरी की बिक्री कर देते हैं। वह अपने उक्त साथियों के साथ मिलकर 29 अक्तूबर को सरायम मंदराज से चार बकरी बकरा, कठवा पुल तमसा नदी के किनारे से 11 बकरा व कम्हेनपुर गांव से एक बकरी व 19 अक्तूबर को पल्हनी से नौ बकरा बकरी चोरी किए। चोरी में हमलोग हारून उर्फ नाटे उर्फ करिया की गाड़ी प्रयोग करते थे। चोरी के उद्देश्य से निकलते समय पुलिस से बचने के लिए बोलेरो गाड़ी पर लाल बत्ती भी लगा देते थे। बकरा व बकरी चोरी करते समय न चिल्लाएं इसलिए हम लोग बकरा बकरी के मुंह पर तुरंत टेप लगा देते हैं। हम लोग संगठित होकर चोरी करते हैं। हमारे गैंग का लीडर हारून उर्फ नाटे उर्फ करिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें