फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: अवैध अस्पताल को लेकर चला प्रशासनिक अभियान, पांच पर चला सीलिंग का हंटर, दो को नोटिस

Sun, 10 Nov 2024 12:11 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में अवैध अस्पतालों के संचालन को लेकर अभियान चलाया गया। इस अभियान में कई अस्पताल पकड़े गए। पांच अस्पतालों को सीज किया गया और दो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। बताते चलें कि शासन के निर्देश पर चिकित्सा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है और ये कार्रवाई भी इसी क्रम में की गई थी।
 
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित अस्पताल पर कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर में शासन के निर्देश पर व जन शिकायतों के आधार पर जनपद भर में संचालित अवैध अस्पतालों, एक्स रे, सोनोग्राफी जांच केंद्रों व पैथोलॉजी सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलरियागंज क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान पांच अस्पतालों को सीज किया गया जबकि दो को नोटिस जारी की गई। सीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने पांच अवैध रूप से संचालित अस्पताल, जांच केंद्र व पैथोलॉजी सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन





बिलरियागंज में पूर्वांचल डिजिटल एक्सरे पैथोलॉजी सेंटर, मुकर्रम हॉस्पिटल शहाबुद्दीनपुर बिलरियागंज, शांति नर्सिंग होम भीमबर रोड बघैला, अक्सा असरा मैटरनिटी क्लिनिक हसनपुर बाग रोड बिलरियागंज, श्री साई नाथ चाइल्ड केयर महाराजगंज रोड बिलरियागंज, सक्षम महिला क्लिनिक बघैला आरा मशीन के सामने रौनापार रोड पर कार्रवाई की गाज गिरी। दो अन्य केंद्रों को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर भी जांच की गई है। सीएमओ ने बताया कि यह सब करवाई शासन के निर्देश के क्रम में की जा रही है और यह आगे भी जारी रहेगी। अवैध पाए जाने पर सीधे केंद्रों को सील किया जा रहा है। इसमें जुर्माना जैसी कोई कार्रवाई की नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक 26 अवैध अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर हो चुके हैं सील
सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में अब तक 103 अस्पतालों पर निरीक्षण किया गया है। जिसमें मौके पर अभिलेख न उपलब्ध कराने वाले 82 अस्पताल, पैथोलॉजी सेंटर और सोनोग्राफी सेंटरों को नोटिस जारी किया गया है। जबकि 26 को सील करने की कार्रवाई की गई है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। जब तक कि अवैध रूप से संचालित सभी अस्पताल बंद नहीं हो जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें