फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क का अपर मुख्य सचिव ने लिया हाल

विज्ञापन
कंधरापुर से जोलहापुर नर्मिणाधीन संपर्क मार्ग का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पंचायत द्वारा नई तकनीक से कंधरापुर-जोल्हापुर संपर्क मार्ग का निर्माण काराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य का अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया और ग्रामीणों से वार्ता कर सड़क निर्माण कार्य के मानक के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तहत एफडीआर तकनीक से जिला पंचायत द्वारा कंधरापुर-जोल्हापुर तीन किमी लंबे मार्ग का निर्माण कार्य वर्तमान में कराया जा रहा है। नई तकनीक से बन रही इस सड़क की उम्र 20 साल बतायी जा रही है। जिला पंचायत द्वार चल रहे इस निर्माण कार्य का सोमवार को जायजा लेने अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह पंचायती राज विभाग के डायरेक्टर अरविंद राय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य गुणवत्ता की जांच किया और आम जनता से भी इस बाबत जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यदि निर्माण कार्य में कोई शिकायत हो तो उसे बताए ताकि सड़क के गुणवत्ता में और सुधार किया जा सके। इस अवसर पर सीडीओ आनंद कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एके सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें