फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त सहायक व्यय प्रेक्षकों की होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सात विधान सभा क्षेत्रों को व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र घोषित किया गया है। इन विधान सभा क्षेत्रों में निर्वाचन व्यय कार्य संपादन के लिए अतिरिक्त सहायक व्यय प्रेक्षकों की तैनाती की गई है, जो निर्वाचन एवं अभ्यर्थियों के व्यय लेखा प्रेषण तक कार्य करेंगे। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 344-गोपालपुर के लिए कमलेश कुमार यादव विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम, शाखा प्रथम, 345-सगड़ी के लिए वरूण उपाध्याय, विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रथम, 347-आजमगढ़ के लिए रजनीकांत सिंह, विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रथम, 348-निजामाबाद के लिए आशीष श्रीवास्तव, विकास अधिकारी, भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय, 349-फूलपुर पवई के लिए प्रवीण कुमार मिश्रा, विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय, 350-दीदारगंज के लिए ललित सिंह पासी, विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय एवं 351-लालगंज के लिए सुनीत बाजपेयी, विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय को अतिरिक्त सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है, जो निर्वाचन एवं अभ्यर्थियों के व्यय लेखा प्रेषण तक कार्य करेंगे।
इसी के साथ ही चन्द्रकांत तिवारी विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय एवं प्रदीप कुमार सिंह विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रथम को आरक्षित के रूप में लगाया गया है। सहायक व्यय प्रेक्षक को अधिसूचना की तिथि से लेकर मतदान तक निर्वाचन क्षेत्र में तैनात किया जाएगा तथा वे व्यय प्रेक्षक की अनुमति के बिना निर्वाचन क्षेत्र छोड़कर नहीं जा सकेंगे। हालांकि, सहायक व्यय प्रेक्षक मतगणना के दिन से एक दिन पूर्व एवं पुन: निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद 25वें दिन से 37वें दिन तक अभ्यर्थियों या उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन व्ययों का लेखा प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण देने तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों की संवीक्षा रिपोर्ट एवं व्यय प्रेक्षक रिपोर्ट तैयार करने से सहायता करेंगे और ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करेंगे। परिणामों के घोषित होने के 37वें दिन के बाद उनको अंतिम रूप से कार्यमुक्त किया जाएगा। समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि भारत चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें एवं इनकी अवहेलना क्षम्य नहीं होगी तथा सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें