अहरौला। विधान परिषद के मानसून सत्र में बृहस्पतिवार को एमएलसी रामसूरत राजभर ने 2008 में बनाए गए आजमगढ़ विकास प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। कहा कि एडीए के बने लगभग 17 साल बीत गए लेकिन एक भी महत्वपूर्ण योजना नहीं बनी। यहां तक कि अब तक एनडीए के लिए पूर्णकालिक अधिकारी, सचिव नियुक्त नहीं हो पाया।
जिले में योजना 2031 लागू हो चुकी है बावजूद इसके कोई टाउनशिप अब तक नहीं विकसित हुए। विकास प्राधिकरण बिना नक्शा के निर्माण पर नोटिस जारी कर धन उगाही कर भ्रष्टाचार कर रहा है। उदाहरण के लिए कहा कि शिब्ली नर्सरी भवन के अवैध निर्माण के समय नोटिस फिर धन उगाही एक मात्र कार्यक्रम एडीएम द्वारा चलाया जा रहा है। एडीए के भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित कराया। संवाद