फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एडीए ने ध्वस्त कराया भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का मकान

विज्ञापन
30 हरिहरपुर में बुलडोजर से मकान गिरवाता एडीए। श्रोत-वीडियो ग्रैब - फोटो : रायबरेली महोत्सव में ड्राई फ्रूटस का स्टॉल लगाए कश्मीर के मो.अल्ताफ।
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मंगलवार की अल सुबह एडीए की टीम बुलडोजर के साथ बिना मानचित्र के बने भवन को जमींदोज हो गया। इस कार्रवाई के खिलाफ पीड़ित भाजपा किसान मोर्चा के हाफिजपुर मंडल अध्यक्ष ने डीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई है। हरिहरपुर गांव में भाजपा किसान मोर्चा के हाफिजपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश गोंड ने खुद की जमीन में नये भवन का निर्माण हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय के सामने बनवाया था। जब मकान बन रहा था तब तक किसी ने कुछ नहीं कहा। जब मकान बनकर तैयार हो गया तो मंगलवार की सुबह एडीए बुलडोजर के साथ पहुंचा और घर को जमींदोज कर दिया। पीड़ित बृजेश गोंड इसके बाद डीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब महाविद्यालय बन रहा था तो हमने अपनी जमीन दी थी। जो हमारी बची जमीन है हमने उसी में मकान का निर्माण कराया था। किसी ने हमारे घर से महाविद्यालय की सुंदरता खराब होने की शिकायत कर दी। इसके बाद एडीए ने 21 दिसंबर की रात हमारे घर पर नोटिस चस्पा की। दूसरे दिन 22 दिसंबर को हम वकील के साथ एडीए कार्यालय गए लेकिन हमारी फाइल वहां नहीं थी। हमारे अधिवक्ता ने कहा कि फाइल आने दीजिए तब देखा जाएगा। अभी हम इस पर कुछ कहते उससे पहले ही आज बुलडोजर से हमारे घर को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

डीएम से बात कर तय करेंगे अगली रणनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि हमें इसकी जानकारी मिली है। हम इसे लेकर कल डीएम से मिलेंगे। पार्टी कार्यकर्ता के साथ अगर गलत है तो हम इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे। किसी भी तरीके से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

सपा ने खड़े किए सवाल

इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार ने सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पिछड़ों और दलितों की विरोधी है। यह भवन गोंड समाज यानि की पिछड़े वर्ग का होने के कारण ढहाया गया है। अगर यही किसी सवर्ण जाति का भवन होता तो उसे गिराया नहीं जाता।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भी इसकी शिकायत की थी। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण से मानचित्र भी स्वीकृत नहीं कराया गया था। दो महीने पहले नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई। - रविन्द्र कुमार डीएम व उपाध्यक्ष आजमगढ़ विकास प्राधिकरण

30 हरिहरपुर में बुलडोजर से मकान गिरवाता एडीए। श्रोत-वीडियो ग्रैब- फोटो : रायबरेली महोत्सव में ड्राई फ्रूटस का स्टॉल लगाए कश्मीर के मो.अल्ताफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें