इस दौरान उन्होंने पूरे गांव का निरीक्षण किया और गांव में अधूरे पड़े कार्यों की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्तावित बोर्ड लगा है लेकिन बना नहीं है। गांव में 10 केेवी का ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा गया है, जिसे लगाया नहीं गया।
गांव में 10 लोहिया आवास बने हैं। सोलर लाइट का गांव में कहीं पता नहीं है। गांव में कुल 14 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, जिसमें एक हैंडपंप बालू दे रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र बन रहा है।
छह इंदिरा आवास और 41 शौचालय पूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि सारे कार्यों का निरीक्षण किया गया लगभग सब ठीक पाया गया। अधूरे कार्यों की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी जाएगी।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार, एडीओ पंचायत शिवबरन राम, ग्राम प्रधान डा. मुहम्मद शाहेदीन, कमलनयन यादव, सुरेंद्र चौहान, दीपचंद प्रसाद, श्यामसुंदर पांडेय, विमल प्रकाश आदि उपस्थित थे।