आजमगढ़। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मुबारकपुर थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। एक प्रत्याशी द्वारा जुलूस निकाल कर प्रचार किया जा रहा था, जिसकी वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को जहां गिरफ्तार कर लिया वहीं प्रचार वाहन को को भी सीज कर दिया।
मुबारकपुर पुलिस बुधवार को क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मोहब्बतपुर ग्राम प्रधान पद की महिला प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व प्रधान 30 से 40 बाइक व एक चार पहिया से प्रचार कर रहे थे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ने के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के अलावा महामारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में आकाश सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, सौरभ सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, अजय उर्फ लकी सिंह पुत्र रमाकांत सिंह, शमशेर अली पुत्र अंसार निवासी मुहब्बतपुर शामिल है।