फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर में मनवाया प्रतिभा का लोहा

Mon, 16 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
अव्वल रहा जिला, मनाया जश्न
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के रविवार को घोषित परिणामों में हाईस्कूल के नतीजे 95.12 प्रतिशत होने के कारण आजमगढ़ जनपद पूरे प्रदेश में अव्वल रहा। छात्रों ने पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा से जनपद के नाम को रोशन किया।
विज्ञापन


छपरा भीलमपुर निवासी आस्था सिंह ने छात्रों को पछाड़ते हुए पूरे जिले में टाप किया। बूढ़नपुर विकास खंड के इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज की छात्रा आस्था सिंह ने 95.50 प्रतिशत अंक हासिल किया। इस वर्ष की परीक्षा का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा रहा।

पिछले वर्ष जहां हाई स्कूल की परीक्षा में 94.49 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। वहीं इस बार 95.12 प्रतिशत के छात्रों ने सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया। हाई स्कूल की परीक्षा में जनपद से कुल 131831 छात्र पंजीकृत हुए थे। जिसमें से 110184 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। रविवार को घोषित रिजल्ट में 104806 छात्र उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा परिणामों में रविवार को इंटरमीडिएट पास करने वाले जनपद के छात्रों का प्रतिशत 83.59 रहा। जिले में हाईस्कूल की टापर रही मेधावी छात्रा शिखा पांडेय ने इंटर में भी प्रिया के साथ जिला टाप किया।

रविवार को घोषित परिणामों में वर्ष 2014 में इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज की छात्रा हाईस्कूल की जिला टापर शिखा पांडेय और लोदी किसान इंटर कालेज महादेवपुर की प्रिया 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में  कुल 115647 छात्र पंजीकृत हुए थे। जिनमें से 114052 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। रविवार को घोषित परिणामों में 95331 छात्रों ने सफलता हासिल की।

वहीं, इंटरमीडिएट के टॉप टेन छात्रों में इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज की छात्रा शिखा पांडेय ने इंटर की परीक्षा में भी जिले में टाप किया। वहीं, लोदी किसान इंटर कालेज महादेवपुर की प्रिया, अमृता यादव, गरिमा यादव और निधि पांडेय ने जगह बनाई। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कई और विद्यालयों के बच्चे भी टॉप टेन में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें