फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नहीं बना डायरिया वार्ड

Sun, 15 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
vdcv - फोटो : getty images
विज्ञापन
जनपद में डायरिया से पीड़ितों की संख्या में इजाफा हुआ है लेकिन जिला अस्पताल में बभी तक डायरिया वार्ड का नहीं बनाया गया है। जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित जहां एक दो मरीज पहुंच रहे हैं वहीं प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इनकी संख्या 15 से 16 है। 16 अप्रैल से अब तक 120 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है लेकिन अगर इस दावे की सच्चाई जिला अस्पताल में देखी जा सकती है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही डायरिया ने भी अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। वहीं, जिला अस्पताल में अभी तक डायरिया वार्ड की स्थापना भी नहीं हुई है। अस्पताल में जहां प्रतिदिन एक दो डायरिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की लाइन लगी हुई है। अभी एक हफ्ते पूर्व ही नगर के पांडेय बाजार और बदरका में दूषित पानी पीने से लगभग 50 लोग बीमार पड़ गए। बीमार पड़ने के बाद लोगों ने जिला अस्पताल जाने के बजाए प्राइवेट चिकित्सक के यहां जाना उचित समझा। जिसके कारण लगभग तीन दिनों बाद लोगों को इस घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें