फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग युवती ने योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पांच साल तक यौन शोषण करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दिव्यांग युवती ने गाजीपुर के बहरियाबाद के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पांच साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मेंहनगर थाने में युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह दिव्यांग है और गाजीपुर के बहरियाबाद थाना अंतर्गत भीखईपुर गांव निवासी हरेंद्र चौहान पुत्र राम विजय चौहान ने उसे यह बताया कि उसके पिता जन कल्याण दिव्यांग प्रांतीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष है। उनके माध्यम से वह उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर वह विगत पांच साल से उसे बहरियाबाद स्थित पिता के कार्यालय पर बुलाता था और वहां उसका यौन शोषण करता था। इतना ही नहीं उसने शादी करने का भी वादा किया। पांच साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसे न तो सरकारी योजनाओं का कोई लाभ ही दिलाया न ही उसके साथ वादे के अनुरूप शादी ही किया। पांच साल से लगातार हरेंद्र यौन शोषण करता चला आ रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो अभी नहीं दर्ज किया है लेकिन आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी दुजेंद्र सिंह का कहना है कि पूछताछ व जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें