जीयनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगाया गया है। आरोपी ने बातचीत का आडियो भी वायरल कर दिया। पीड़ित ने यह आरोप लगाते हुए सोमवार को रानी की सराय थाने पर नामजद तहरीर दी है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी रानी की सराय थाना क्षेत्र में हुई है। थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक राहुल पिछले एक साल से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बीते तीन दिन पूर्व उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। शादी के लिए दबाव बनाने पर राहुल ने धमकी दी कि किसी को बताया तो आडियो वायरल कर दूंगा। पीड़िता ने तहरीर दी कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले कि जांच पड़ताल कर रही है। संवाद