छेड़खानी के आरोपी ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आनन-फानन पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह जब परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो वह थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिवार के लोगों का कहना था कि किसी व्यक्ति को 24 घंटे से अधिक थाने में नहीं रखा जा सकता। इसके बाद भी पुलिस ने 29 मार्च से उसे थाने में बिठाया था। अब कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली। अगर उसने आत्महत्या की तो उसकी सूचना उन्हें दिए बगैर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेज दिया गया?