शिकायत अरविंद कुमार ने की थी, जिसमें फर्जी समिति का गठन कर 50 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया था। प्रमुख सचिव ने मंडलायुक्त को उक्त मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था।
आजमगढ़ जिले की बिलरियागंज विकासखंड की ग्राम सभा बिंदवल में समितियों का नियम विरुद्ध गठन कराकर ग्राम सभा के खातों का संचालन व आहरण करने की प्रमुख सचिव पंचायतीराज से शिकायत की गई थी। शिकायत अरविंद कुमार ने की थी, जिसमें फर्जी समिति का गठन कर 50 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया था। प्रमुख सचिव ने मंडलायुक्त को उक्त मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस क्रम में सोमवार को संयुक्त विकास आयुक्त ने ग्रामसभा में पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
ये है मामला
संयुक्त विकास आयुक्त धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायतकर्ता सदस्यों को अपना बयान व साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया। संयुक्त विकास आयुक्त के निर्देश के क्रम में शिकायतकर्ता ग्राम सभा सदस्यों ने संयुक्त विकास आयुक्त के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते हुए साक्ष्य उपलब्ध कराया।
सदस्यों ने ग्राम प्रधान व ब्लॉक बिलरियागंज के संबंधित कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी तरीके से ग्राम समितियों का गठन करके सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्राम सभा के चयनित सदस्यों को किसी प्रस्ताव की जानकारी नहीं दी जा रही है ना ही आज तक समितियों का गठन किया गया। समितियों का फर्जी तरीके से गठन कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मामले पर संयुक्त विकास आयुक्त धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रकरण की जांच की जा रही है। आज सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। साक्ष्य का अवलोकन करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।