फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिकअप से रौंद कर हत्या करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव निवासी एक युवक की मनबढ़ों ने रविवार की रात पिकअप से कुचल कर हत्या कर दिया था। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर दिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चारों नामजद अभियुक्तों को मंगलवार की सुबह उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

टीकापुर गांव निवासी अर्जुन निषाद व उसके साथी दीपक निषाद पर रविवार की देर शाम कुछ मनबढ़ों ने हमला कर दिया था। दोनों की जम कर पिटाई की गई थी। इस घटना के बाद दोनों प्राइवेट डॉक्टर के यहां पहुंच कर अपना इलाज कराए और रात लगभग नौ बजे पैदल वापस लौट रहे थे। रास्ते में इसी दौरान मनबढ़ पुन: वहां पहुंच गए और दोनों की पिटाई करने के साथ ही पिकअप वाहन से रौंद दिया। अर्जुन पिकअप की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पत्नी कौशिल्या ने घटना के बाबत चार के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। तहबरपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह पांच बजे नामजद अभियुक्तों आकाश यादव, गोविंद उर्फ पुनीत यादव, राजेंद्र यादव व रामायन यादव को उनके घर पर ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें