आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में चाय मांगने पर झगड़ा करते हुए खौलती चाय फेंकने के आरोपी बिल्लू गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।हमने में युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 27 जुलाई की है।
पीड़ित की मां असामी देवी ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि बेटा बजरंगी चौहान गोला मंडी में पल्लेदारी करता है। वह श्याम साड़ी घर के पास बिल्लू गुप्ता की दुकान पर चाय पीने गया था। चाय मांगने पर दुकानदार ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की नीयत से खौलती चाय बजरंगी पर फेंक दी। बजरंगी झुलस गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि फरासटोला मोहल्ला निवासी आरोपी विकास गुप्ता उर्फ बिल्लू गुप्ता को शुक्रवार को उसे मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया।