फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के आराध्य भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को सिहुका अबीरपुर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक मेहनाजपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि अमित कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी की थी। इससे एक विशेष धर्म के लोगों की धार्मिक भावना आहत हो रही थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोप दोषी मिलने पर पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अमित कुमार मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें