फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोरी के मोबाइल से यूपीआई बनाकर 6.75 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल की सिम से लिंक बैंक खातों का यूपीआई बनाकर 6.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, ईयरबड और 4,020 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रौनापार थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के पलिया निवासी सुफियान अंसारी का मोबाइल गुम हो गया था। इसके बाद 10 नवंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 के बीच उनके बैंक खाते से कुल 6,75,476 रुपये की धोखाधड़ी कर निकासी की गई।
मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मो. अफराज अहमद निवासी पहाड़पुर, थाना मेहरमा, जिला गोड्डा, झारखंड का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने आरोपी को साइबर क्राइम थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। चोरी किए गए मोबाइल में लगी सिम से जुड़े बैंक खातों का यूपीआई तैयार कर लेते थे। इसके बाद ज्वेलरी शॉप, मॉल और अन्य दुकानों पर खरीदारी और लेन-देन के लिए इन खातों का इस्तेमाल किया जाता था।
आरोप है कि खरीदारी और लेन-देन के बाद दुकानदारों के माध्यम से रकम नकद प्राप्त की जाती थी। इसके बाद आरोपी और उसके साथी रकम को आपस में बांट लेते थे। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें