फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: चार पहिया वाहनों की टक्कर में पति की मौत, पत्नी, बेटी और बेटा समेत 9 घायल

Sun, 08 May 2022 07:29 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़/मऊ

सार

मऊ जनपद के शमशाबाद के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी, बेटी और बेटा समेत 9 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव के समीप रविवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो चार पहिया वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौ घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जहां चिकित्सक ने सात की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि मामूली रूप से घायल दो लोगों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। मृतक अपने परिवार संग दिल्ली से अपने घर बिहार जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक बिहार के जलालपुर निवासी जयशंकर (35) अपनी पत्नी नीतू शर्मा (32) और बेटी अकांक्षा (13) व अद्या (07) के साथ चार पहिया वाहन से घर लौट रहे थे। चार पहिया अमर प्रकाश (29) पुत्र भगवान सरोज निवासी केमरी थाना व जिला रामपुर चला रहा था। शमशाबाद गांव के समीप सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से उनका वाहन टकरा गया। हादसे में जयशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी नीतू व बेटी अकांक्षा व अद्या गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे वाहन में बैठे पांच लोग घायल

वहीं चालक को मामूली चोटें आईं। इधर, दूसरे वाहन में बैठे अमरनाथ चौबे (42) पुत्र स्व. पंडित राम बिहारी, विक्सित तिवारी (26) पुत्र वीरेंद्र, पंकज पांडेय (42) पुत्र स्व. काशीनाथ निवासी कंठपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी एवं छबिराज पांडेय (43) निवासी चंदौली और अनुराग यादव (22) पुत्र अशोक घायल हो गए।

अनुराग यादव को मामूली चोटे आईं हैं। उक्त सभी घायलों को उपचार के लिए मंडलीय जिला अस्पताल आजमगढ़ लाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल सात लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं मामूली रूप से घायल वाहन चालक अमर प्रकाश व अनुराग यादव को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें