फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हादसा: चाचा-भतीजे को ट्रक ने रौंदा, भतीजे की मौत, परिजनों ने हाईवे पर शव रख कर लगाया जाम

Tue, 22 Jun 2021 01:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के खानपुर बिलारमऊ निवासी चाचा भतीजे अलग-अलग साइकिल से जौनपुर दूध बेचने जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
भतीजे की हादसे में मौत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारमऊ बाजार में मंगलवार की सुबह दूध व सब्जी बेचने शाहगंज जा रहे साइकिल सवार चाचा-भतीजा को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, चाचा को गंभीरा अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही मृतक का शव रख कर चक्का जाम कर दिया। दो घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के खानपुर बिलारमऊ निवासी अर्जुन यादव(18) पुत्र कन्हैया यादव अपने चाचा हरिरामयादव पुत्र रामलखन के साथ मंगलवार की सुबह साइकिल से सब्जी व दूध बेचने के लिए जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार जा रहा था। दोनों अलग-अलग साइकिल से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब दोनों बिलारमऊ बाजार में पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में भतीजा अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चाचा हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर रख कर चक्का जाम कर दिया।

जाम की सूचना पर एसडीएम राघवेंद्र सिंह, सीओ जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें